सीजी- CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा, ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर अब 441 से ज्यादा सरकारी सेवाएं – INA

छत्तीसगढ़ सरकार का “सेवा सेतु” पोर्टल प्रदेश में डिजिटल सुशासन का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है। अब नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और सेवाएं समयबद्ध तरीके से घर के नजदीक मिल सकेंगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राज्य शासन के मुताबिक पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें विस्तार देकर अब “सेवा सेतु” पोर्टल के रूप में विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सरकार की योजना पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की है। इसके लिए पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों और विभागीय कर्मचारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव तक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम और राजस्व विभाग की सुविधाएं समेत कई सेवाएं उपलब्ध हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इस पहल से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट सुधार, साफ-सफाई व्यवस्था और नाम परिवर्तन संबंधी सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सरकार ने पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा है, जिससे लोग घर बैठे आवेदन और सेवाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे ग्रामीण नागरिकों को तहसील और जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News