Crime- रखड़ पुण्या मेले में पहुंचे निहंग की हत्या: सीने में मारी गई कई गोलियां, सिविल अस्पताल के पीछे मिला शव -#INA

बाबा बकाला साहिब में चल रहे रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे एक निहंग की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में मेले में पहुंचे थे। 

उनका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से बरामद हुआ। शव पर सीने पर गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार राजा सिंह के सीने पर गोली लगने के कई निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से उस पर फायरिंग की। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मेले के दौरान या मेले के बाद किसी पुराने विवाद अथवा रंजिश को लेकर राजा सिंह पर हमला किया गया हो सकता है। 

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर हत्या से जुड़े कारणों और संदिग्धों के बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button