Crime- कांगड़ा: पुलिस कर्मचारी को कार से कुचलने का प्रयास, तीन फायर करने पर भागा अपराधी -#INA

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार के पहियों पर तीन फायर किए और करीब छह किलोमीटर पीछा करने के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 17 नवंबर को खलेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई। पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 157/26 के अनुसार पुलिस जिला नूरपुर के पीओ सेल में कार्यरत आरक्षी विशाल राणा और सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार उद्घोषित अपराधी मजू निवासी रोड़ी, डाकघर ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर की तलाश में थे। मजू पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।