Crime- करनाल में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी: जानलेवा हमला कर बीटेक छात्र को किया लहूलुहान, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर -#INA

राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए पर प्योंत टोल प्लाजा पर उपलाना गांव निवासी बीटेक के छात्र योगराज पर टोल कर्मियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 10 कर्मचारियों ने छात्र को घेरकर ईंट, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को पहले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, वहां से हालत गंभीर होने पर देर रात पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जानकारी के अनुसार, उपलाना गांव निवासी योगराज 26 मई की रात करीब नौ बजे एक गाड़ी में सवार होकर करनाल-असंध मार्ग स्थित टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। वाहन गांव कत्लाहेड़ी निवासी अशोक चला रहे थे। बताया गया है कि वाहन टोल टैक्स छूट (एक्सेम्प्टेड) श्रेणी में शामिल था। आरोप है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने क्रॉसिंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बिना वर्दी और नेम प्लेट के खड़े कर्मचारियों ने छात्र को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने छात्र को जमीन पर गिराकर ईंट, सरिया, थप्पड़ और मुक्कों से हमला किया। इससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर छात्र को छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद टोल कर्मचारी अचानक आक्रामक हो गए। घटना के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने दो कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य मौके से भाग गए।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News