Delhi-Ncr सैनिटाइजर से जलाया प्राइवेट पार्ट… अश्लील वीडियो भी बनाया, गुरुग्राम में त्रिपुरा की युवती से लिव-इन-पार्टनर ने की दरिंदगी- #INA

गुरुग्राम में एक पीजी में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की युवती के साथ हुई मारपीट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने अनुसार आरोपी युवती को लिव-इन पार्टनर टॉर्चर कर रहा था, उसी ने ही उसके साथ मारपीट की थी. पुलिस जांच में आरोपी शिवम ने लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर से जलाया था. इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाया था. एक अधिकारी ने कहा कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था. युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल की थी.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ 18 फरवरी को एक पीजी में मारपीट की गई. यहां वह अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी. पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी थी की उनकी बेटी के साथ लिव-इन-पार्टनर मारपीट कर रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को घायल हालत में रेस्क्यू किया था. पीड़िता के हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले थे. पुलिस ने युवती की सीरियस हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.

मां ने पुलिस को दी थी सूचना

गुरुग्राम के सेक्टर 69 पुलिस थाने को गुरुवार देर रात त्रिपुरा की रहने वाली एक महिला ने फोन पर जानकारी दी थी कि उसकी बेटी के साथ एक युवक मारपीट कर रहा है. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी 19 वर्षीय बेटी सेक्टर 69 के ग्रेट पीजी में रहती है. सूचना के बाद पुलिस तुरंत पीजी पहुंचकर गंभीर हालत में युवती को रेस्क्यू किया. इसके बाद युवती को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया. युवती के साथ मारपीट करने वाले आरोपी लिव इन पार्टनर शिवम (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई है. आरोपी शिवम ने उसका हाथ मरोड़ दिया, पैरों पर चोट के निशान हैं. इतना ही नहीं युवती के चेहरे को देखकर लग रहा था कि जैसे उसे डंडे से पीटा गया हो. उसका चेहरा नीला पड़ गया था और आंख भी सूझ गई. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती गुरुग्राम की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है. वह मूल रूप से उत्तरी त्रिपुरा की निवासी है. युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी बेटी के चरित्र पर शक करता था, इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ.

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी शिवम दिल्ली का रहने वाला है. संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी शिवम से युवती की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. दोनों पिछले कुछ महीनों से ग्रेट पीजी में साथ रह रहे थे. जांच में सामने आया है कि दोनों के परिजनों के बीच शादी की भी बात चल रही थी. हालांकि, शक की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा था.

घटना की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने लिव इन पार्टनर से मारपीट की थी. आरोपी ने गुस्से में आकर युवती पर हमला कर दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी लिव इन पार्टनर के चरित्र पर शक था. पुलिस आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी जुटाए हैं. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

सैनिटाइजर से जलाया प्राइवेट पार्ट… अश्लील वीडियो भी बनाया, गुरुग्राम में त्रिपुरा की युवती से लिव-इन-पार्टनर ने की दरिंदगी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button