Delhi-Ncr दिल्ली में मौसम का U-Turn, इस दिन हो सकती है बारिश… राजस्थान में सताएगी गर्मी, जानें यूपी-बिहार और पहाड़ों सहित अपने इलाके का हाल- #INA

दिल्ली में बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही लोगों को मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, दिल्लीवासियों को इस तपती धूप से जल्द ही राहत मिलने वाली है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम करवट लेने के लिए तैयार है.
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 16 फरवरी से 21 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक यानी 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है. वर्तमान में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन में तेज धूप होने के बावजूद हल्की सिहरन महसूस हो रही है. रात का तापमान अभी भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बरकरार है.
17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव
मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 17 फरवरी को आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, 18 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है.
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली गिरावट आएगी, जिससे यह फिर से 28 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ जाएगा. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अल्पकालिक होगी और 19 फरवरी से पारा दोबारा चढ़ना शुरू हो जाएगा.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. उत्तर प्रदेश के आगरा और बुंदेलखंड क्षेत्र में 17-18 फरवरी को हल्की वर्षा और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान में खिलेगी तेज धूप
वहीं, राजस्थान के जयपुर और बीकानेर संभाग में भी 17 फरवरी से मौसम बदलने की उम्मीद है. सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने और तेज धूप रहने के आसार हैं. रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा अब पूर्वी राजस्थान समेत अन्य दूसरे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ था.
झारखंड में ठंड ना के बराबर
झारखंड में आज न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी. क्योंकि 24 घंटे पहले तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक संभावना जताई गई थी, लेकिन आज यह बढ़कर 12-13 डिग्री के बीच हो गई है. दक्षिणी जिले जैसे जमशेदपुर, सरायकेला, खरसावां यहां पर तो 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. यानी कि यहां पर ठंड तो रात में ना के बराबर पड़ रही है.
बिहार में भी बदलेगा मौसम
बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है और 16 फरवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में बदलाव देखने को मिल सकता है. फरवरी के दौरान सामान्य तौर पर बारिश कम रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ जगहों पर कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को सुबह-शाम परेशान कर सकती हैं. पटना और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा तथा ठंडी हवा चलने की संभावना जताई गई है.
पहाड़ों में ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों की हवाओं पर पड़ेगा.
स्वास्थ्य और प्रदूषण पर असर
मौसम विभाग ने इस बदलते मौसम के दौरान लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश के कारण सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं. वहीं, बारिश होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में भी सुधार होने की उम्मीद है, जो वर्तमान में खराब श्रेणी में बनी हुई है.
दिल्ली में मौसम का U-Turn, इस दिन हो सकती है बारिश… राजस्थान में सताएगी गर्मी, जानें यूपी-बिहार और पहाड़ों सहित अपने इलाके का हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


