एमपी-यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में घना कोहरा:अंबाला, कानपुर, बरेली, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो; दिल्ली में 40kmph की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट- INA NEWS

देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मैदानी राज्यों में उत्तर से आनी वाली हवाओं ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया है। सुबह 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रही। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात रहने की आशंका है। अगले 7 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रभावित रहेगा। यानी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओला-बारिश और सर्द हवाएं चलेंगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर क्षेत्र से आने वाला पश्चिमी हवाओं का मौसमी सिस्टम है, जो उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…
अगले 2 दिन का मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 4 डिग्री तक गिरा तापमान, कोहरे का अलर्ट, 4 दिन में फिर बदलेगा मौसम वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवा के असर से पारा 10 डिग्री से भी कम रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में घना कोहरा, बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा प्रदेश में मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है। 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 20 जिलों में कोहरा, ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर, अंबाह में 10 मीटर से भी कम प्रदेश में मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। बुधवार सुबह करीब 20 जिलों में कोहरा रहा। हालांकि, आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: मसूरी में ओले गिरे, तीन धामों में बर्फबारी, 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट
प्रदेश में बुधवार को बारिश-बर्फबारी से राहत रहेगी, हालांकि देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल में घना कोहरा छाया रहेगा। तीन धामों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। मसूरी में आधे घंटे तक ओले गिरे। दो दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 6 फरवरी को बारिश के आसार है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: मधुबनी समेत 10 जिलों में घना कोहरा, पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से पटना से जाने वाली 6 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत 25 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 8°C न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही पानीपत और कैथल समेत कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अभी सर्दी बनी रहेगी। रात के तापमान में भी गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 15 जिलों में घना कोहरा, आदमपुर और नवांशहर में विजिबिलिटी 10 मीटर पंजाब और चंडीगढ़ में आज (बुधवार, 4 फरवरी) सुबह और शाम के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 15 जिलों में कोहरा होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज घने कोहरे का अलर्ट, अगले 4 दिन सर्दी मिलेगी राहत, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने के बाद आज 6 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button