Sport : 'मुझे धोनी पसंद नहीं, जब वो पहली बार…' सौरव गांगुली का कैप्टन कूल पर बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Sourav Ganguly on MS Dhoni : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली ने राज शामानी के साथ एक पॉडकास्ट में धोनी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने पुराने दिनों को याद किया और महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन क्रिकेट टीम में शुरुआती दौर के बारे में बात की. इसके साथ ही उन्होंने धोनी के टीम इंडिया में अंतिम दौर के बारे में बी बात की. उन्होंने इस बारे मं क्या कहा आइए जानते हैं.
सौरव गांगुली ने एमएस धोनी पर दिया बड़ा बयान
सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘मैंने शायद ही किसी को धोनी की तरह छक्के मारते देखा हो. जब वह पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आए थे, तब मैं कैप्टन था, इसलिए मैंने उन्हें हर जगह छक्के मारते देखा. इसके बाद में मुझे एमएस धोनी का दूसरा फेज पसंद नहीं आया. मुझे धोनी का पहला फेज पसंद आया था’.
इसके बाद सौरव गांगुली ने से पूछा गया कि धोनी का पहला फेज और दूसरा फेज क्या था. इस पर दादा ने कहा कि, ‘वह पहले फेज में छक्के मारते थे. वह अपना बल्ला उठाते थे और गेंद स्टैंड में चली जाती थी. मुझे वह धोनी पसंद नहीं था जो सिंगल लेते थे’.
Sourav Ganguly Cooked MS dhoni
Dada said -“I’ve rarely seen anyone hits sixes like dhoni. I was the captain when he 1st came against Sri Lanka ODI series, so I saw him hitting sixes everywhere. Later, i didn’t like phase 2 ms dhoni. I liked phase 1 dhoni”.
Question: What was… pic.twitter.com/xIrjZrNYQd
— MANU. (@IMManu_18) May 16, 2026
धोनी के करियर में सौरव गांगुली का बड़ा हाथ
आपको बता दें कि, जब महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया था. उस समय भारतीय क्रिकेट टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी. सौरव गांगुली का धोनी के करियर में अहम योगदान रहा है. धोनी जब टीम इंडिया में आए वो नंबर 7 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बैटिंग करते थे, जबकि सौरव गांगुली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे.
सौरव गांगुली ने अपनी जगह यानी नंबर 3 की पोजीशन महेंद्र सिंह धोनी को दे दी थी. जबकि उन्होंने खुद को बल्लेबाजी में नीचे रखा था. ऐसे में धोनी ने नंबर 3 पर आकर धमाल मचाया और शानदार पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए विजाग (विशाखापट्टनम) में धोनी ने पहली बार नंबर 3 पर आकर 170 रनों की पारी खेली थी.
🚨Big update, Even .’s LSG vs CSK match, MS Dhoni might not be part of the Playing XI. 🚨
The biggest question is, why is the CSK Management still not clearly confirming whether Dhoni will play in the the IPL or not? Fans have been waiting for months . see Dhoni on the… pic.twitter.com/6dqJRuH2O5
— Banrakas (@RitikSriva75) May 15, 2026
धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनको अब तक प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला है, वो चोट के चलते अभी आईपीएल 2026 से बाहर हैं. अब उनके फैंस उन्हें कब मैच खेलते हुए देखेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : ‘सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…’ RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
'मुझे धोनी पसंद नहीं, जब वो पहली बार…' सौरव गांगुली का कैप्टन कूल पर बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









