फ़िल्मी – Raja Shivaji BO Day 27: हर दिन घट रही है 'राजा शिवाजी' की कमाई, 100 करोड़ कमाने में छूटे पसीने, जानें- टोटल कलेक्शन – #INA

हर कोई ‘राजा शिवाजी’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ये मल्टीस्टारर फिल्म में 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।  

Raja Shivaji Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में रितेश ने कई तरह के रोल पर्दे पर निभाए हैं। ऐसे में रितेश ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। हर कोई ‘राजा शिवाजी’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ये मल्टीस्टारर फिल्म में 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ ने हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई किया है। ये फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब ‘राजा शिवाजी’ के बुधवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितना कमा लिया और इसक अब तक कितना टोटल हुआ?

हर दिन घट रही है ‘राजा शिवाजी’ की कमाई

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। ‘राजा शिवाजी’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी। ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 24.30 करोड़ रुपये अपनी झोली में भरे। तीसरे हफ्ते इसने 12.00 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब इसके 27वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने बुधवार को 0.40 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘राजा शिवाजी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 93.30 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन

वीक 1 52.65 करोड़ रुपये
वीक 2 24.30 करोड़ रुपये
वीक 3 12.00 करोड़ रुपये
डे 27 0.40 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 93.30 करोड़ रुपये

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News