अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग:5 लोगों को गोली लगी, पुलिस ने इलाके को खाली करने की अपील की- INA NEWS

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग हुई। इसमें 5 लोगों को गोली लगी है। हालांकि, घायलों की हालत के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। 15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने की अपील की है। आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया। पुलिस ने इलाके की सड़कों को बंद कर दिया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इस इलाके में VIDA फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और रिहायशी इमारतें हैं। यहां से कुछ दूरी पर होल फूड्स सुपरमार्केट भी है। न्यूज एजेंसी AP ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी पता नहीं चल पाया है। व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की पुरानी घटनाएं 1. दिसंबर 1994: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई थी। हमलावर की चलाई गोलियों में से एक स्टेट डाइनिंग रूम की खिड़की तक पहुंची थी। 2. नवंबर 2011: ऑस्कर ओर्टेगा-हर्नांडेज ने व्हाइट हाउस की ओर राइफल से गोलियां चलाई थीं। कम से कम 8 गोलियां इमारत से टकराई थीं। 3. जुलाई 2021: लोगान सर्कल इलाके में गोलीबारी में 2 लोग घायल हुए थे। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब 1 मील दूर है। 4. अगस्त 2021: लोगान सर्कल के पास फिर गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोग घायल हुए थे। 5. अक्टूबर 2023: व्हाइट हाउस से करीब 2 ब्लॉक दूर मैकफर्सन स्क्वायर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6. मार्च 2024: लोगान सर्कल के पास गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए थे। 7. 23 मार्च 2026ः एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। —————-

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button