Sport : 1974 से 2026 तक सिर्फ 28 खिलाड़ियों को मिला यह सम्मान, अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी ODI टीम इंडिया की कमान #INA

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के वनडे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले 29वें खिलाड़ी बन जाएंगे. नियमित कप्तान शुभमन गिल को आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी दो वनडे मैचों से आराम दिया गया है, जिसके बाद टीम की कमान उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. तो चलिए जानते हैं कि इससे पहले भारतीय वनडे टीम के कप्तान कौन-कौन रह चुके हैं.
अजीत वाडेकर से शुरू हुआ था ODI कप्तानी का सफर
भारतीय वनडे टीम के सबसे पहले कप्तान अजीत वाडेकर थे. भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला जुलाई 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला था. उस ऐतिहासिक मैच में कप्तान वाडेकर ने 10 चौकों की मदद से 67 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
ICYMI – Shreyas Iyer will lead India in ODI cricket for the very first time tomorrow. pic.twitter.com/U9o7IQplz0
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 12, 2026
वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज और खास रिकॉर्ड
साल 1974 से लेकर 2026 तक कुल 28 खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट में भारत का नेतृत्व किया है. इनमें कपिल देव और एमएस धोनी दो ऐसे महान कप्तान रहे, जिनकी अगुवाई में भारत ने साल 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती. वहीं, वनडे कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1996 में अपने पहले कप्तानी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 110 रनों का शतक जड़ा था. उनके अलावा सिर्फ शिखर धवन (नाबाद 86 रन) और अजीत वाडेकर (67 रन) ही कप्तानी डेब्यू पर अर्धशतक लगा पाए हैं.
श्रेयस अय्यर इस खास लिस्ट में शामिल होने वाले 29वें खिलाड़ी होंगे. उनसे पहले टीम इंडिया की कमान संभालने वाले दिग्गजों में अजीत वाडेकर, एस वेंकटराघवन, बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, सैयद किरमानी, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, अजय जडेजा, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
India’s best batter in ICC events in this decade and this generation’s Mr. ICC Shreyas Iyer will step onto the field as India’s 29th ODI Captain tomorrow. Go well 💫❤️🔥 pic.twitter.com/Vr6gebM7yF
— Aditya Gursahani (@adityagursahani) November 12, 2026
भारत के सभी 28 वनडे कप्तानों की पूरी लिस्ट (डेब्यू मैच में रनों के साथ)
अजीत वाडेकर (पहले मैच में रन- 67)
वेंकटराघवन (DNB)
बिशन सिंह बेदी (पहले मैच में रन- 4*)
सुनील गावस्कर (पहले मैच में रन- 4)
विश्वनाथ (पहले मैच में रन- 5)
कपिल (पहले मैच में रन- 49)
सैयद किरमानी (पहले मैच में रन- 6*)
एम अमरनाथ (DNB)
रवि शास्त्री (पहले मैच में रन- 50)
वेंगसरकर (पहले मैच में रन- 8)
श्रीकांत (पहले मैच में रन- 11)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (पहले मैच में रन- 12)
सचिन तेंदुलकर (पहले मैच में रन- 110)
ए जडेजा (पहले मैच में रन- 50)
सौरव गांगुली (पहले मैच में रन- 32)
राहुल द्रविड़ (पहले मैच में रन- 6)
अनिल कुंबले (पहले मैच में रन- DNB)
वीरेंद्र सहवाग (पहले मैच में रन- 43)
एमएस धोनी (पहले मैच में रन- DNB)
सुरेश रैना (पहले मैच में रन- 37)
गौतम गंभीर (पहले मैच में रन- 38)
विराट कोहली (पहले मैच में रन- 2)
अजिंक्य रहाणे (पहले मैच में रन- 34)
रोहित शर्मा (पहले मैच में रन- 2)
शिखर धवन (पहले मैच में रन- 86*)
केएल राहुल (पहले मैच में रन- 12)
हार्दिक पांड्या (पहले मैच में रन- 25)
शुभमन गिल (पहले मैच में रन- 10)
यह भी पढ़ें: IPL ऑक्शन इतिहास का असली ‘बादशाह’ है यह भारतीय गेंदबाज, 1 या 2 नहीं, रिकॉर्ड 13 बार लगी है बोली, जानें टॉप-5 की पूरी लिस्ट
1974 से 2026 तक सिर्फ 28 खिलाड़ियों को मिला यह सम्मान, अब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी ODI टीम इंडिया की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,