Sport : 'मैं ये पुरुस्कार गुजरात की शिक्षा मंत्री…', रवींद्र जडेजा ने इस खास शख्स को डेडिकेट किया POTM अवॉर्ड #INA

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आइए जानते हैं कि मैच के बाद जडेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच किसे चुना और ये अवॉर्ड किसे डेडिकेट किया.
रवींद्र जडेजा ने किसे डेडिकेट किया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले तो 29 गेंद पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 29 रन देकर 1 विकेट निकाला. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जड्डू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस अवॉर्ड को जडेजा ने अपनी पत्नी को डेडिकेट किया.
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद रवींद्र जडेजा ने कहा, “हां, बहुत अच्छा लग रहा है, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और टीम ने जीत हासिल की. तो हां, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन इससे पहले कि मैं शुरू करूं, मैं यह अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री (अपनी पत्नी) को समर्पित करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने कल ही मुझसे कहा था कि तुम कल कमाल करोगे. इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.”
The lowest total. The biggest statement 👊@rajasthanroyals defend in style 🔥
WATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/Xk5nVVSmte#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR pic.twitter.com/UWstLU4TXt
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
विकेट नहीं था आसान
रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए, जो उनकी टीम के लिए तब आए, जब वह मुश्किल में थी. जड्डू ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया. मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी पर कहा, “हां, विकेट इतना आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग कर रही थी. इसलिए मैंने सोचा, चलो जितना हो सके उतना लंबा खेलते हैं और यही मैं डोनोवन और जो भी अगला बल्लेबाजी करने आ रहा था, उससे बात कर रहा था. तो मैं उनसे यही कह रहा था कि हम लंबा खेलेंगे क्योंकि टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. आखिरी ओवर में, जैसा कि हमें पसंद है, हमने इसका फायदा उठाया, जैसे कि हमने आखिरी ओवर में 20 से कुछ ज्यादा रन बनाए. तो यही सोच थी.”
𝗧𝗵𝗲 𝗥𝗼𝗰𝗸𝘀𝘁𝗮𝗿 𝗠𝗲𝗻𝘁𝗮𝗹𝗶𝘁𝘆 🎸
🎥 Reliable Ravindra Jadeja after his match-winning show in Lucknow 😎
Scorecard ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @imjadeja pic.twitter.com/RyTu473vHL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
अपने सेलिब्रेशन पर क्या बोले रवींद्र जडेजा?
राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला था और उन्होंने निकोलस पूरन को चलता किया था, जो 25 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने जो सेलिब्रेशन किया, वो काफी वायरल हुआ. उन्होंने जेब में हाथ डालकर इस विकेट को सेलिब्रेट किया था. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जडेजा ने बताया कि वह इस सेलिब्रेशन से क्या दर्शाना चाहते थे.
The art of putting the 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗽𝗼𝗰𝗸𝗲𝘁 😎
ft. Ravindra Jadeja ⚔️#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/gX88F8IuM0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
रवींद्र जडेजा ने कहा, “हां, वह मेरी जेब में है. कुछ नहीं, बस अचानक मेरे दिमाग में आया और मैंने ऐसा कर दिया. नहीं, क्योंकि गेंद थोड़ी ग्रिप कर रही थी. तो मैं सोच रहा था कि क्या मुझे इस विकेट पर तेज गेंदबाजी करनी चाहिए या धीमी? तो मैंने सोचा, ठीक है, मैं कुछ धीमी गेंदें फेंकता हूं और फिर मुझे एहसास हुआ कि हां, अगर मैं धीमी गेंदबाजी करता हूं, तो मुझे विकेट से थोड़ी पकड़ मिल सकती है. तो मैं यही करने की कोशिश कर रहा था.”
ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में फिर शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
'मैं ये पुरुस्कार गुजरात की शिक्षा मंत्री…', रवींद्र जडेजा ने इस खास शख्स को डेडिकेट किया POTM अवॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









