Sport : वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा #INA

Vaibhav Sooryavanshi Viral .: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के नाम की धूम मची हुई है. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में भले ही वैभव अपने बल्ले से कुछ खास कमाल न कर सके हो, लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल उड़ा रहा है, जिसमें 15 वर्षीय बल्लेबाज को भोजपुरी भाषा में बात करते सुना जा सकता है. इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरान उनका कहना है कि वो अभी भी रोज कार्टून देखते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi ने क्या कहा?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में बना ही रहता है. फिर चाहें वह उनकी बल्लेबाजी के लिए हो या फिर उनकी किसी और बात के लिए… अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव को भोजपुरी में बात करते सुना जा सकता है. इसी दौरान वह खुलासा करते हैं कि वह आज भी मैच से पहले कार्टून देखते हैं.
वीडियो में भोजपुरी कमेंटेटर ने वैभव सूर्यवंशी से सवाल किया कि, “जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते हैं, आप गेंदबाजों की गेंद को कार्टून बना रहे हैं, आपके दिमाग में क्या चलता है?” इसपर वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए कहा, “दिमाग में कुछ नहीं चलता है. सच तो यह है कि मैच से पहले हम आज भी कार्टून देखते हैं क्योंकि हमें आदत है. अभी भी देख रहे हैं, बस फोकस खेल पर रहता है.”
Watches cartoons, smashes sixes for fun! 😁
Not many 15-year-olds can do both. That’s Vaibhav Sooryavanshi for you! 🩷#TATAIPL #LSGvRR #LSGvsRR pic.twitter.com/sGBiMv0T8T
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में वैभव 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, इसके बावजूद उन्होंने अपनी स्थिति बेहतर की और वह विराट कोहली से आगे निकलकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए. वैभव ने 36.29 के औसत और 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 20 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: ‘मैं ये पुरुस्कार गुजरात की शिक्षा मंत्री…’, रवींद्र जडेजा ने इस खास शख्स को डेडिकेट किया POTM अवॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









