Sport : लगातार मैच हार रहे ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, इन लोगों को ठहराया हार का कुसूरवार #INA

Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का निराशाजनक प्रदर्शन है और बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 40 रन से हार का सामना करना पड़ा. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 119 पर ही सिमट गई. इस तरह LSG को अपने घरेलू मैदान पर लगातार 7वें मैच में हार का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं कि इस निराशानजक प्रदर्शन के बादभ पंत ने क्या-क्या कहा…
इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
IPL 2026 में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से बल्ले से निराशाजनक ही प्रदर्शन देखने को मिला है. ऐसे में अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इसे समझाना मुश्किल है. हमारी बल्लेबाजी निश्चित रूप से हमें निराश कर रही है, लेकिन साथ ही, हम एक टीम के रूप में, एक समूह के रूप में निराश हैं, लेकिन साथ ही, आपको रास्ते खोजते रहना होगा. आपको जवाब अंदर से ढूंढने होंगे, बाहर से नहीं, लेकिन फिलहाल स्थिति यही है.”
ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को माना जिम्मेदार
ऋषभ पंत ने निराशाजनक बल्लेबाजी की बात करते हुए आगे माना कि बल्लेबाज समय लेकर खेल सकते थे. उन्होंने कहा, “देखिए, निश्चित रूप से, हम बल्लेबाजी करते समय थोड़ा समय ले सकते थे और साथ ही, मैं खुद को भी इसमें शामिल करते हुए, कोई बहाना नहीं बना रहा हूं. हम थोड़ा और देर तक खेल सकते थे क्योंकि मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर पिछले मैच के बाद. लेकिन, एक बल्लेबाजी समूह के रूप में, हमें आगे बढ़कर गेंदबाजों के लिए भी काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी.”
वापसी की जताई उम्मीद
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 159 के स्कोर पर ही रोक लिया था. मगर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण मैच LSG के हाथ से निकल गया.
बॉलिंग यूनिट के बारे में बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा, “देखिए, निश्चित रूप से, अभी भी बहुत कुछ है जिसे हमें पॉजिटिवली देखना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि एक टीम के रूप में यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हमें अपना मनोबल ऊंचा रखना होगा और जवाब अंदर से ढूंढने होंगे और हमें पूरा यकीन है कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी ताकत है और हम अभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. मुझे इसी बात पर भरोसा है.”
ये भी पढ़ें: ‘मैं ये पुरुस्कार गुजरात की शिक्षा मंत्री…’, रवींद्र जडेजा ने इस खास शख्स को डेडिकेट किया POTM अवॉर्ड
लगातार मैच हार रहे ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, इन लोगों को ठहराया हार का कुसूरवार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









