दिल्ली में बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड:बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाया, सुसाइड नोट मिला, पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार- INA NEWS

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर थाना इलाके में पत्नी से परेशान एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटक गया। मृतकों की पहचान प्रवीण शर्मा (54) और बेटे नैतिक (13) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्रवीण ने अपनी पत्नी से परेशान होने का जिक्र किया है और इस हादसे का जिम्मेदार उसे ठहराया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया नैतिक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है, लेकिन उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। आशंका है कि प्रवीण ने पहले बेटे को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की और फिर खुद मौत को गले लगाया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नैतिक की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया शनिवार सुबह ज्योति नगर थाना पुलिस को आत्महत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस जिले के आला अधिकारी व लोकल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक शख्स फंदे से लटका हुआ था और उसका बेटा पास ही बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण, नॉर्थ छाज्जूपुर इलाके में अपने माता पिता व बेटे के साथ रहते थे। पुलिस को पता चला कि पिछले कई वर्षों से उसकी पत्नी इनके साथ नहीं रह रही थी। पूछताछ के दौरान प्रवीण की मां ने बताया वह सुबह बेटे को उठाने गई तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंद से लटका हुआ और पोता पास में बिस्तर पर अचेत पड़ा था। शादी के कुछ दिनों बाद ही हुआ था एक्सिडेंट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रवीण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में उनको गंभीर चोटें आई थी, जिसकी वजह से उनका शरीर पूरी तरह उनका साथ नहीं देता था। पत्नी के जाने के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे। घर में माता पिता बाहर के कमरे और वे अपने बेटे के साथ पीछे वाले कमरे में रहते थे। देर रात हत्या के बाद लगाई फांसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आशंका है कि प्रवीण ने माता पिता के सोने के बाद अपने बेटे को किसी चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया होगा। ऐसा उसने इसलिए करा होगा, जिससे की उसके माता पिता वारदात के वक्त वहां न आ जाए। बेटे की मौत के बाद वह खुद फंदे से लटक गया। उधर, मौके पर पहुंची क्राइम व एफएसएल की टीम ने निरीक्षण के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह जहरीला पदार्थ किस दुकान से लेकर आया था।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News