खबर शहर , Agra News: वेंडिंग जोन पर कब्जा कर बेच रहे थे बिरयानी, निगम ने हटाया – INA

आगरा। शास्त्रीपुरम में बनाए गए वेंडिंग जोन में कब्जा करके एक दर्जन से ज्यादा दुकानदार बिरयानी और अन्य फास्टफूड की बिक्री कर रहे थे। पार्षद की शिकायत पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को वेंडिंग जोन खाली कराया और एक दर्जन से ज्यादा खोखों को जब्त कर लिया।