खबर शहर , Agra News: अवैध निर्माण हुए बेलगाम तो एडीए में बदले प्रवर्तन प्रभारी और अभियंता – INA

आगरा। अवैध निर्माणों पर लगाम नहीं कसने और लगातार शिकायतों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी और अवर अभियंता बदल दिए हैं। टाउन प्लानर ऋचा कौशिक से भी प्रभारी प्रवर्तन का चार्ज छिन गया है। जबकि मोहम्मद अमीन को प्रवर्तन अनुभाग से उपाध्यक्ष ने कार्यमुक्त कर दिया है।
उपाध्यक्ष एम अरुनमोली के एडीए सचिव संजय कुमार को ताजगंज-प्रथम, ताजगंज-द्वितीय, छत्ता-प्रथम और छत्ता-द्वितीय वार्ड की कमान सौंपी गई है। संयुक्त सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाली, शाहगंज, रकाबगंज/कैंट और फतेहपुर सीकरी वार्ड का प्रभारी बनाया गया है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के निलंबन के बाद अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार को लोहामंडी, हरीपर्वत-प्रथम, हरीपर्वत-द्वितीय और हरीपर्वत-तृतीय वार्ड का प्रभार मिला है। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए लिंक अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
सचिव के लिंक अधिकारी संयुक्त सचिव होंगे। वहीं, संयुक्त सचिव और अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार परस्पर एक-दूसरे के लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
अवर अभियंताओं के प्रभार में बदलाव
प्रवर्तन अनुभाग में कार्यरत अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव करते हुए भानुप्रताप सिंह को हरीपर्वत-1 एवं 2 वार्ड से हटाकर अब नवीन तैनाती के रूप में ताजगंज-1 और शाहगंज वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कोहली को हरीपर्वत-3 एवं शाहगंज वार्ड से स्थानांतरित कर हरीपर्वत-1, हरीपर्वत-2 एवं हरीपर्वत-3 वार्ड आवंटित किए गए हैं।