मकर संक्रांति को लेकर बाजार हुआ गुलजार

🔴शहर के बाजारों में सज गई  चूडा, गुड और तिलकुट की दुकाने 

Table of Contents

कुशीनगर । साल का पहला पर्व मकर संक्रांति का दिन ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। पडरौना नगर सहित जिले भर के बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। कई वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार को मनाया जाएगा। श्रीचित्रगुप्त मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीदास महराज बताया कि शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य धनु राशि की यात्रा को समाप्त करते हुए अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करते हैं। तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं और सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस साल सूर्य देव 14 जनवरी को 2:58 पर मकर राशि में आ रहे हैं। ऐसे में पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

बतादे कि मकर संक्रांति पर्व के अब महज एक दिन शेष हैं। लोग परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की तैयारी में उत्साह से जुट गए हैं। महिलाएं जहां घरों में तिल, चूड़ा, मूढ़ी के लड्डू बनाने में जुट गई है। वही युवा वर्ग पतंग बाजी के जोशो जुनून में रंगे नजर आ रहे है। पर्व की आहट के साथ ही जिले भर के बाजार गुलजार हो गए हैं। शहर के बाजारों में कई अस्थाई तिलकुट की दुकान सज गई है। लोग एक दूसरे के रिश्तेदारों को बासमती धान के चूड़ा, दही,तिलकुट,तिलवा आदि की सौगात पहुंचना शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस बार त्योहार पर लोगों को महंगाई की जबरदस्त असर देखने को मिल रही है। बाजार में तिल से लेकर गुड़, चूड़ा, मूढ़ी तक के दाम मे इजाफा हो गया है। बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। तिलकुट के दुकानदारों का कहना है कि तिल का दाम बढ़ने से तिलकुट के दाम में 30 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हो गयी है। हालांकि इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो नजर आ रही है लेकिन लोग महंगाई के कारण सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

🔴19 साल बाद बन रहा दुर्लभ भौम पुष्प योग

श्रीचित्रगुप्त मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीदास महराज ने बताया कि 19 साल बाद इस दिन दुर्लभ भौम पुष्प योग का भी संयोग बन रहा है । ऐसे में इस दिन तिल गुड़ कंबल आदि का दान शुभ माना गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा पाठ व दान- पुण्य का शुभ मुहूर्त है।

🔴बाजार का भाव 

सफेद तिल 200 रुपए प्रति किलोकाला तिल- 230 रुपए प्रति किलो, नॉर्मल चूड़ा- 45 रुपए प्रति किलो, कतरनी चूड़ा- 70 रुपए प्रति किलो, गुड- 50 रुपए प्रति किलो, गुड का तिलकुट- 220 से 320 रुपए किलो, चीनी का तिलकुट- 160 से 360 रुपए किलो, शुगर फ्री तिलकुट- 250 से 350 रुपए किलो, तिलवा- 100 रुपए किलो।

🔴 रिपोर्ट – संजय चाणक्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button