Nation: बिजली चोरी पकड़े जाने पर कर रहा था सौदा, ऑडियो हो गया था वायरल – #INA

Ghaziabad News :
डासना में पावर कार्पोरेशन के जूनियर इंजीनियर ने कासिम के घर में बिजली चोरी होते पकड़ ली। इस पर न तो जेई ने निगम को सूचित किया और न ही जुर्माना लगाकर राजस्व वसूलने की कार्रवाई की। जेई ने मामले को निपटाने के लिए कासिम से दो लाख रुपये की मांग कर डाली। पांच दिन पुराने इस मामले का ऑडियो वायरल होने पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने जेई के निलंबन की प‌ुष्टि की है।

19 दिसंबर को पकड़ी थी बिजली चोरी

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि डासना देहात उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता समरजीत ने 19 दिसंबर को डासना की उस्मान कालोनी में रहने वाले कासिम के घर चेकिंग के लिए पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान समरजीत ने कासिम के घर में बिजली चोरी पकड़ी और सौदेबाजी शुरू कर दी। मामले को निपटाने के दो लाख रुपये मांगे जाने के साक्ष्य मिले हैं। दूसरी ओर से जेई के द्वारा बिजली चोरी पकड़ने की सूचना न तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और न ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड की।

जांच में ऑडियो मिलने पर किया संस्पेंड

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद जांच की गई। जांच में दो ऑडियो मिले हैं, ऑडियो में जेई समरजीत मामले के निस्तारण के लिए दो लाख रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे थे। साक्ष्य मिलने के साथ ही जेई समरजीत को सस्पेंड कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि यदि कहीं बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो 12 घंटे में आरएमएस पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी आवश्यक होती है, लेकिन समरजीत ने यह काम पांच तक नहीं किया।

बिजली चोरी पकड़े जाने पर कर रहा था सौदा, ऑडियो हो गया था वायरल

Nation: बिजली चोरी पकड़े जाने पर कर रहा था सौदा, ऑडियो हो गया था वायरल - #INA Uttar Pradesh INA News
Nation: बिजली चोरी पकड़े जाने पर कर रहा था सौदा, ऑडियो हो गया था वायरल - #INA Uttar Pradesh INA News


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button