खबर शहर , Agra News: कोलकाता में आगरा की बेटी ने जीता स्वर्ण – INA

आगरा। शहर की 13 वर्षीय कराटे खिलाड़ी सानाया यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सानाया ने सब-जूनियर 52 किलो से अधिक भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। महर्षिपुरम, सिकंदरा निवासी सानाया सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा हैं। कोच शिवम कुमार ने बताया कि सानाया के पिता डॉ. विकास यादव और मां सीमा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई है।