खबर शहर , Agra News: भीम नगरी मैदान में तीन साल से फेंके जा रहे मृत पशु, दुर्गंध से लोग परेशान – INA

बिचपुरी। ग्राम पंचायत देवरेठा के पास स्थित नवनीत नगर कॉलोनी के सामने भीम नगरी मैदान में पिछले तीन साल से मृत पशु फेंके जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से सफाई कराने की मांग की है।


नवनीत नगर कॉलोनी निवासी अचल शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्व लगातार मृत पशुओं को मैदान में फेंक जाते हैं। इससे मैदान में गंदगी का अंबार लगा है और आसपास के क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मैदान से मृत पशुओं को तत्काल उठवाने और पूरे परिसर की सफाई कराने की मांग की है। मांग करने वालों में अमित रावत, जेपी लवानिया, सुरेश चंद शर्मा, राजेंद्र सिंह, बोहरन सिंह, अनिल तिवारी आदि लोग हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button