खबर शहर , Agra News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, शादी के लिए बनाया दबाव – INA

खंदौली। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने और रुपये मांगने के आरोपी युवक को खंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी।
पुलिस ने बताया की पीलीपोखर पोइया निवासी महिला ने 27 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ रिफाइनरी, मथुरा क्षेत्र के गांव दूकी निवासी गौतम ने स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर छेड़खानी की और हाथ पकड़कर शादी करने के लिए दबाव बनाया था। आरोप है कि युवक ने अपने घर से 10 हजार रुपये लाने के लिए भी कहा था। रुपये न लाने पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दी थी। तहरीर के आधार पर खंदौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौतम 20 वर्ष को पोइया चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।