खबर शहर , Agra News: विहिप स्थापना दिवस में हिंदू समाज को जागृत करने का आह्वान – INA

बरौली अहीर। बृहस्पतिवार को बमरौली कटारा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विहिप के प्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के सांदीपनी साधनालय में आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी) के मार्गदर्शन में हुई थी। प्रांत सहमंत्री ने कहा कि आज हिंदू समाज के सामने लव जिहाद, धर्मांतरण जैसी समस्याएं हैं, जिनके लिए समाज को जागृत करने में विश्व हिंदू परिषद की अहम भूमिका है।
जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म में विश्व हिंदू परिषद का नैतिक कार्य समाज को जागृत करना है। समाज में युवाओं की भूमिका को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया वहीं युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज के लिए . आना चाहिए। युवा ही समाज का मुख्य आधार है। मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय धर्म आधारित प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें कीर्ति कुमारी ने प्रथम स्थान, सौम्या कुमारी ने द्वितीय और अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, विजेताओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक भेंट की गईं। विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज शुभारंभ कार्यक्रम था। स्थापना दिवस के कार्यक्रम 3 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान प्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी, गिरीश शर्मा, अखिलेश ठाकुर, हर्ष, अंकित, दीपक राजपूत, नितिन, सचिन यादव, अभिषेक, संतोष, बृजेश सहित आदि रहे।