खबर शहर , Agra News: एमएलसी चुनाव… एसडीएम और एसीपी ने किया निरीक्षण – INA

पिनाहट। आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बाह विनोद कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पिनाहट अनिल कुमार ने पिनाहट स्थित विकासखंड कार्यालय पहुंचकर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्धारित मतदान केंद्र पर बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के संबंध में मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध बनाए रखने और सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने पर विशेष जोर दिया। संवाद