खबर शहर , Agra News: बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम – INA

आगरा। बास्केटबॉल की तीन खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में पहले दिन रोमांचक मुकाबले दिखे। अंडर-19 वर्ग में जॉन मिल्टन, अंडर-14 में एपी हूपर्स और बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स और स्टेडियम की टीमों ने जीत हासिल की।


होली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष संजय तोमर और शम्मी तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जॉन मिल्टन ने हाउस ऑफ बॉल को 5-4 से हराया। एपी हूपर्स ने होली कोर्ट किंग को 3-2 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स ने एसपीएस को 3-2 से पराजित किया, जबकि स्टेडियम की टीम ने एपीएस को 4-2 से हराया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरेंद्र प्रताप शर्मा, नमनदीप सिंह, राहुल सक्सेना, अभिषेक शर्मा, आशीष वर्मा और पुलकित ने निभाई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button