खबर शहर , Agra News: दिखेगा अंडर-19 क्रिकेट का रोमांच, पोस्टर लॉन्च – INA

आगरा। शहर में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। सिकंदरा स्थित मरियम टॉम्ब के निकट डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी में 14 नवंबर से आयोजित होने वाले डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार यादव, बुलंदशहर के सहायक ऑडिट निदेशक मनमोहन यादव, अमित सिंह, नीलेश यादव, नरेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह बंटी, हरीश बिष्ट, विजय बघेल आदि पहुंचे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button