Sport : 40 साल के उम्र में रॉबिन उथप्पा का मैदान पर तूफान, सिर्फ 31 गेंदों में कूट दिए 77 रन, पारी में जड़े 6 गगनचुंबी छक्के #INA

Robin Uthappa: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का 11वां मुकाबला इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बैटिंग का न्योता दिया. इंडिया चैंपियंस ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारत को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार पारियों को जाता है, जिन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. 40 साल की उम्र में रॉबिन उथप्पा ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली. 

रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू ने टीम को दिलाई शानदार शुरुआत

इंडिया चैंपियंस की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू ने टीम को बेहद विस्फोटक शुरुआत दिलाई, उथप्पा तो क्रीज पर आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर टूट पड़े और मैदान के चारों तरफ रनों की बरसात कर दी. उन्होंने महज 31 गेंदों का सामना करते हुए 248.39 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 77 रनों की लाजवाब पारी खेल डाली. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. उथप्पा की इसी ताबड़तोड़ बैटिंग का नतीजा था कि भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही मैच पर अपना शिकंजा कस लिया और एक बड़े स्कोर की नींव रख दी.

स्टुअर्ट बिन्नी ने जड़े शानदार अर्धशतक

पारी के बीच में जब भारतीय टीम ने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए, तब ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने मोर्चा संभाला. बिन्नी ने न सिर्फ लड़खड़ाती पारी को संभाला, बल्कि सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से रन भी बटोरे. उन्होंने महज 30 गेंदों में 50 रनों की एक बेहद जिम्मेदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 5 शानदार छक्के निकले. 166.67 के स्ट्राइक रेट से बनी बिन्नी की इसी बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया चैंपियंस एक बड़े और मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होती है या नहीं.

यह भी पढ़ें:  Ranji Trophy: रणजी के रण में कल से मचेगा तहलका, एक साथ शुरू होंगे 19 मुकाबले, जडेजा-राहुल और सिराज दिखाएंगे अपना दम

40 साल के उम्र में रॉबिन उथप्पा का मैदान पर तूफान, सिर्फ 31 गेंदों में कूट दिए 77 रन, पारी में जड़े 6 गगनचुंबी छक्के





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button