खबर शहर , Agra News: राणा सांगा स्मारक के स्थापना दिवस पर वीर योद्धाओं को नमन – INA

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित ऐतिहासिक खानवा की पहाड़ी पर स्थापित राणा सांगा पैनोरमा के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राणा सांगा स्मृति समिति की ओर से एक श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राणा सांगा, हसन खां मेवाती, मेदनी राय और खानवा के युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले अन्य योद्धाओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

समिति के सचिव कृपाल सिंह ने बताया कि खानवा की पहाड़ी पर लगभग 1000 मीटर क्षेत्र में राणा सांगा का भव्य पैनोरमा स्थापित है, जिसका निर्माण राजस्थान सरकार द्वारा कराया गया था। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाराणा सांगा, हसन खां मेवाती और मेदनी राय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में समिति के सचिव कृपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सोहनलाल गर्ग, सदस्य हम्मीर सिंह दौरदा, राकेश भातरा, राजवीर सिंह कुशवाह और पूरन सिंह कुशवाह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सुमेर सिंह, उपखंड कार्यवाह पुष्पेंद्र सिंह, मंडल कार्यवाह रणवीर सिंह, विद्या भारती के रवि कुमार तथा आदर्श विद्या मंदिर खानवा के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गांव के पंडित रामसरण शर्मा, संदीप गुप्ता, संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह, सतीश, अमित कुमार, राहुल, मोनू और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button