खबर शहर , ये है खूनी हाईवे: हर तीसरे दिन एक मौत, फिर भी सो रहे अफसर; व्यापारी बोले- जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग – INA

नेशनल हाईवे पर कीठम से एत्मादपुर तक भारी वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। हर तीसरे दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है। इसके बावजूद अफसर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। हर दिन इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है। घर और व्यापार स्थल तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। जाम, प्रदूषण और हादसों के बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। जिम्मेदार एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंककर पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button