भारत-अमेरिका रिश्ते पर बयान को लेकर राम माधव की माफी:बोले- मैंने गलत फैक्ट्स दिए; वॉशिंगटन में कहा था- भारत ने रूसी तेल नहीं खरीदने पर सहमति दी थी- INA NEWS

भाजपा नेता और RSS लीडर राम माधव ने भारत-अमेरिका रिश्ते पर अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुक्रवार को लिखा, ‘भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात रोकने पर सहमति नहीं दी। साथ ही, 50% टैरिफ लगाए जाने का भी उसने जोरदार विरोध किया।’ राम माधव ने टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा- ‘मैंने जो कहा, वह गलत था। मैं दूसरे पैनलिस्ट के जवाब में सीमित तर्क रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके फैक्ट्स गलत थे। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।’ दरअसल, राम माधव ने वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति दी। रूस से तेल खरीदना बंद करने पर भी सहमति दी। 50% टैरिफ भी ज्यादा विरोध किए बिना स्वीकार किया। तो फिर आखिर भारत अमेरिका के साथ काम करने में कहां कमी कर रहा है?’

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button