Tach – Bitchat पर भारत में दूसरी बड़ी कार्रवाई, पहले GitHub और अब Apple App Store से हटाया गया ऐप

Last Updated:
Jack Dorsey का Bluetooth-बेस्ड मैसेजिंग ऐप Bitchat भारत के Apple App Store से हटा दिया गया है. ऐपल ने यह कार्रवाई MeitY की मांग के बाद की है. Apple के नोटिस के मुताबिक, MeitY ने IT Act की Section 69A के तहत ऐप हटाने की मांग की थी. हालांकि, किस कंटेंट को गैरकानूनी माना गया, यह स्पष्ट नहीं किया गया है.
बिना इंटरनेट चलने वाला Bitchat बना सरकार की नजर में, Apple ने भारत में App Store से ऐप हटाया
ऐपल ने Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey के बनाए Bluetooth mesh messaging ऐप Bitchat को भारत के App Store से हटा दिया है. यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की औपचारिक मांग के बाद की गई है. ऐपल के नोटिस में कहा गया है कि ऐप में भारत में गैरकानूनी माने जाने वाले कंटेंट से जुड़ी समस्या है और यह ऐपल रिव्यू गाइंडलाइंस का उल्लंघन करता है.
Dorsey ने 3 अक्टूबर को X पर ऐपल का नोटिस शेयर करते हुए लिखा कि भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर Bitchat को ऐप स्टोर से हटवा दिया है. ऐपल के मुताबिक यह कार्रवाई Information Technology Act, 2000 की Section 69A के तहत की गई है. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐप में कौन सा कंटेंट गैरकानूनी पाया गया. भारत में Bitchat का TestFlight वर्जन भी उपलब्ध नहीं है.
जुलाई के प्रदर्शनों के बाद बढ़ी थी नजर
Bitchat को लेकर यह कार्रवाई जुलाई 2026 में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बाद बढ़ी जांच के बीच सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक NEET परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ हुए इन प्रदर्शनों के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने Bitchat के जरिए आपस में संपर्क करने और वीडियो शेयर करने की कोशिश की थी.
इस दौरान भारत में ऐप के डाउनलोड तेजी से बढ़े. 17 से 23 जुलाई के बीच Bitchat के ग्लोबल डाउनलोड्स में भारत की हिस्सेदारी करीब 85 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि इससे पहले के 30 दिनों में यह लगभग 1 फीसदी थी. 23 जुलाई को भारत में ऐप के डेली एक्टिव यूजर्स 3.3 लाख से ज्यादा पहुंच गए थे.
GitHub से भी हटाए गए थे Bitchat के रिपॉजिटरी
इससे पहले 23 जुलाई को Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub को Bitchat से जुड़े तीन रिपॉजिटरी हटाने का आदेश दिया था. यह कार्रवाई IT Act की Section 79(3)(b) के तहत की गई थी. अधिकारियों का तर्क था कि ऐप का डिजाइन कानूनी इंटरसेप्शन, यूजर की पहचान और जांच की प्रक्रिया में बड़ी रुकावट पैदा करता है.
Bitchat एक peer-to-peer messaging ऐप है, जो इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के बजाय Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए मैसेज भेजता है. इसमें अकाउंट बनाने या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती. ऐप में end-to-end encryption के लिए Noise Protocol का इस्तेमाल किया जाता है और मैसेज केवल यूजर के डिवाइस पर स्टोर होते हैं. इसमें एक panic mode भी है, जो डेटा को मिटाने की सुविधा देता है.
Dorsey ने Bitchat को जुलाई 2025 में एक वीकेंड प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया था. इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क बंद होने की स्थिति में इसकी उपयोगिता के कारण यह चर्चा में आया, लेकिन यही फीचर्स अब इसे नियामकीय जांच के दायरे में भी ले आए हैं. इससे पहले अप्रैल 2026 में चीन के App Store से भी Bitchat को हटाया गया था.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें
Source link