Sport : अब आएगा मजा! KKR की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की टेंशन, प्लेऑफ के समीकरण में हुआ उलटफेर #INA

IPL 2026 Points Table Update : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस मैच दर मैच काफी रोमांचक होती जा रही है. शनिवार को ईडन-गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 29 रन से जीत दर्ज कर ली. मगर, केकेआर की इस जीत से अंक तालिका में उनसे ऊपर मौजूद 3 टीमों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि केकेआर ने इस जीत के साथ ही खुद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है. आइए आपको इस आर्टिकल में प्लेऑफ के समीकरण के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि फिलहाल अंक तालिका का क्या हाल है…

KKR ने GT को हराकर हासिल किए 2 अहम अंक

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 60वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बोर्ड पर लगा दिए. इसके जवाब में जीटी 218 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. नतीजा ये रहा कि केकेआर ने घरेलू मैदान पर 29 रनों से एक अहम जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही कोलकाता को 2 अंक मिले हैं, जो उन्हें प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखने में मदद करेंगे.

KKR ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 6 मैच हारे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 11 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.038 है.

इन टीमों की बढ़ी टेंशन

GT के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली इस जीत ने पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता बढ़ा दी है. अंक तालिका पर गौर करें, तो पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ चौथे नंबर पर है, राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ पांचवें और छठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसके पास भी 12 अंक हैं. वैसे तो अभी इन तीनों ही टीमों के पास मौका है कि बचे हुए अपने सारे मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचें. हालांकि, राजस्थान ही इसमें से एक ऐसी टीम है, जिसके 3 मैच बचे हैं और न केवल वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है बल्कि टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है, यदि वह बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो.

मगर, इन सबके बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने GT पर जीत दर्ज करने के साथ ही खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है. ऐसे में अब यदि केकेआर अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो उसके पास 15 अंक हो जाएंगे. ऐसे में वहीं, पंजाब, राजस्थान और चेन्नई की टीम अगर 14 अंक तक ही पहुंच पाती हैं, तो केकेआर की टीम टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

टॉप-3 टीमों के लिए राह आसान

IPL 2026 की अंक तालिका में मौजूद टॉप-3 टीमों के लिए अब प्लेऑफ की राह आसान नजर आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंक के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है. तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम इतने ही अंक के साथ नंबर-2 पर काबिज है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक है और वह तीसरे स्थान पर है. ऐसे में इन 3 टीमों के लिए प्लेऑफ की राह अब ज्यादा मुश्किल नहीं रही है.

वहीं, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पास भी अब टॉप-4 में पहुंचने के चांसेस न के बराबर हैं.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल :-

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट बाकी मुकाबले
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 16 +1.053 पंजाब, हैदराबाद
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 16 0.400 कोलकाता, चेन्नई
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 +0.331 चेन्नई, बेंगलुरु
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 13 +0.355 बेंगलुरु, लखनऊ
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 +0.082 दिल्ली, लखनऊ, मुंबई
6 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 12 +0.027 हैदराबाद, गुजरात
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 11 -0.038 राजस्थान, कोलकाता
8 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 10 -0.993 मुंबई, दिल्ली
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504 कोलकाता, राजस्थान
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 8 -0.701 राजस्थान, पंजाब

ये भी पढ़ें: फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम


अब आएगा मजा! KKR की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की टेंशन, प्लेऑफ के समीकरण में हुआ उलटफेर



देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button