Sport : विराट, केएल और वैभव… तीनों के पास है आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन #INA

Virat Kohli KL Rahul Orange Cap Update: आईपीएल 2026 में आज डबल धमाका होने वाला है. रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोपहर में खेले जाने वाले मैच में विराट कोहली के पास और शाम वाले मैच में केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका रहने वाला है. तो आइए जानते हैं कि दोनों खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिए कितने-कितने रन बनाने होंगे.

फिलहाल साई सुदर्शन के पास है ऑरेंज कैप

KKR के खिलाफ खेले गए मैच में साई सुदर्शन ने 28 गेंद पर 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. साई सुदर्शन ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. सुदर्श ने 55 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं. आपको बता दें, साई सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

विराट कोहली को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए कितने रन बनाने होंगे?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 165.75 की स्ट्राइक रेट और 53.78 के औसत से 484 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी तो चौथे नंबर पर हैं. लेकिन, अगर विराट PBKS VS RCB मैच में 71 रन बना लेते हैं, तो एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे.

केएल राहुल को कितने रनों की होगी जरूरत?

केएल राहुल के पास भी आज ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका है. इस सीजन अब तक केएल ने 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 177.98 की स्ट्राइक रेट और 43.36 के औसत से 477 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में DC VS RR का मुकाबला होने वाला है. ऐसे में अब यदि DC VS KKR मैच में केएल राहुल 78 रन बना लेंगे, तो ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे.

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा बड़ा कमाल

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. 11 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से उन्होंने 440 रन बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नौवें स्थान पर हैं. सूर्यवंशी को अगर ऑरेंज कैप पर फिर कब्जा करना है, तो बड़ा कमाल करना होगा.

जी हां, यदि वह DC VS RR मैच में ऑरेंज कैप अपने नाम करना चाहते हैं, तो उन्हें कम से कम 95 रन बनाने होंगे. तभी वह इस रेस में सभी को पीछे छोड़कर शिखर पर पहुंच सकेंगे.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 100/50 चौके छक्के
1 साई सुदर्शन 13 554 46.17 157.83 1/6 55 25
2 शुभमन गिल 12 552 46.00 160.46 0/5 50 27
3 हेनरिक क्लासेन 12 508 50.80 153.93 0/5 38 23
4 विराट कोहली 12 484 53.78 165.75 1/3 53 18
5 अभिषेक शर्मा 12 481 43.73 209.13 1/3 43 37

ये भी पढ़ें: फास्टेस्ट 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

विराट, केएल और वैभव… तीनों के पास है आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button