Sport : इस खतरनाक बल्लेबाज ने 1 साल में 3 बार किया ये कमाल, DC vs KKR में बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड #INA

IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला खेला गया था. इस मैच में KKR ने DC को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत में कोलकाता के सालामी बल्लेबाज फिन एलन का अहम योगदान रहा, न्यूजीलैंड के इस 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज फिन एलन ने इस मुकाबले में 47 बॉल में 5 चौके और 10 छक्कों के साथ 212.76 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली.
इस धमाकेदार पारी के साथ ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिला दी. इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबलें में 4 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.
📸
Two sides of the pitch, two different emotions 🎭#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @DelhiCapitals | @KKRiders pic.twitter.com/d1G2uzlLc0
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
फिन एलन ने 1 साल में बनाए 3 शतक
फिन एलन 2026 में एक कैलेंडर साल में तीन टी20 शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी ये कारनामा नहीं कर पाया है. उन्होंने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 101 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए 100 रनों की शतकीय पारी खेली. अब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 100 रनों की शतकीय पारी खेली.
4️⃣5️⃣(31) . 1️⃣0️⃣0️⃣(47) in NO TIME 🔥
If you blinked, you would have certainly missed a 𝗳𝗶𝗲𝗿𝘆 𝗙𝗶𝗻𝗻 𝗔𝗹𝗹𝗲𝗻 𝗯𝗹𝗶𝘁𝘇 . seal the deal in Delhi 🤯💥
RELIVE his 10 sixes ▶️ https://t.co/HGVpdoL2sh#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @FinnAllen32 pic.twitter.com/OdTNhOInWk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
2026 में फिन एलन के 3 शतक
- BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 101(53)
- T20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के लिए 100*(33)
- IPL में KKR के लिए 100*(47)
फिन एलन ने KKR के लिए किया ये कमाल
इस 100 रनों की शतकीय पारी के साथ फिन एलन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिन एलन अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम, वेंंकटेश अय्यर और सुनील नरेन ये कारनामा कर चुके हैं.
10 6️⃣s. All 4️⃣ awards. 1️⃣ statement knock 🤯
Finn Allen owned the night in New Delhi 🔥#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @FinnAllen32 | @KKRiders pic.twitter.com/aWoBzOcBXp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक
- 158*(73) ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB बेंगलुरु 2008
- 104(51) वेंकटेश अय्यर बनाम MI वानखेड़े 2023
- 109(56) सुनील नरेन बनाम RR कोलकाता 2024
- 100*(47) फिन एलन बनाम DC दिल्ली 2026
फिन एलन ने KKR के लिए एक पारी लगाए सबसे ज्यादा छक्के
फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के गाने वाले बल्लेबाजी की लिस्ट में भी शुमार हो गए हैं. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ब्रेडन मैकुलम और आंद्रे रसेल के कारनामा कर चुके हैं.
An innings that went into the 5th gear in a flash 🏎️
Finn Allen is the Player of the Match for his finn-tastic 100* (47) 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/UyZWWgBEsM#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/SzjjzaFoSI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
IPL की एक पारी में KKR के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
- 13 ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB बेंगलुरु 2008
- 11 आंद्रे रसेल बनाम CSK चेन्नई 2018
- 10 फिन एलन बनाम DC दिल्ली 2026
IPL में ऐसा करने वाले बने न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज
इस पारी की बदौलत फिन एलन इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम के बाद ये कारनामा किया है. मैकुलम ने 2008 में आईपीएल के पहले मैच में शतक लगाया था. वो आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाजी थे. अब फिन एलन आईपीएल में शतक लागने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
A 47-ball ton with the last 55 runs coming in only 16 balls 🤯
Finn Allen finishes with 100* in a successful run chase of 143 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/6Ze0sQosQB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
IPL में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज
- 158*(73) ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB बेंगलुरु 2008
- 100*(47) फिन एलन बनाम DC दिल्ली 2026
ये भी पढ़ें : ये 4 खिलाड़ी रहे कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो, जानिए कप्तान रहाणे ने किसके सिर बांधा सेहरा
इस खतरनाक बल्लेबाज ने 1 साल में 3 बार किया ये कमाल, DC vs KKR में बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









