Sport : केएल राहुल बने IPL में 500 चौके लगाने वाले पांचवें भारतीय, यहां देखिए ऐसा करने वाले बल्लेबाजों के नाम #INA

KL Rahul Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए. वह भले ही अपनी टीम के लिए बड़ी पारी न खेल सके हो, लेकिन इस मैच में अपनी इस छोटी सी पारी में केएल राहुल ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है और वह विराट कोहली और रोहित शर्मा से सजी एक स्पेशल एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

केएल राहुल ने पूरे किए 500 चौके

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के दौरान केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में केएल ने 4 चौके लगाए और उन्होंने अपने 500 आईपीएल चौके पूरे कर लिए. आपको बता दें, केएल राहुल ने IPL 2026 में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 48 चौके निकले हैं, जिसकी बदौलत ही उन्होंने 500 चौके पूरे किए हैं.

500 चौके लगाने वाले केएल बने 5वें भारतीय

IPL इतिहास में केएल राहुल 500 चौके लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, ओवरऑल वह ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं. केएल ने टूर्नामेंट में अब तक 156 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 147 पारियों में उन्होंने 138.81 की स्ट्राइक रेट और 46.26 के औसत से 5690 रन बनाए.

आईपीएल में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके?

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट ने इस टूर्नामेंट में 277 मैच खेले हैं, जिसकी 269 पारियों में उन्होंने 813 चौके लगाए हैं. विराट एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 800 चौकों का आंकड़ा पार किया है. चूंकि, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद शिखर धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 768 चौके लगाए.

यहां देखें IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम:-

रैंक बल्लेबाज मैच चौके रन
 1 विराट कोहली 276 813 8000+
2 शिखर धवन 222 768 6769
 3 डेविड वॉर्नर 184 663 6565
4 रोहित शर्मा 276 559 7000+
5 सुरेश रैना 205 527 5528
6 रॉबिन उथप्पा 205 506 4952
7 केएल राहुल 145+ 500 5000+

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप पर है 34 साल के विदेशी खिलाड़ी का कब्जा

केएल राहुल बने IPL में 500 चौके लगाने वाले पांचवें भारतीय, यहां देखिए ऐसा करने वाले बल्लेबाजों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button