Sport : ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने खेली शानदार पारी, सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 166 का लक्ष्य #INA

SRH vs KKR : आईपीएल 2026 का 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बैटिंग करते हुए केकेआर के सामने एसआरएच की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रनों पर ढेर हो गई. अब इस मैच में जीत के लिए हैदराबाद की टीम को 166 रन बनाने होंगे.
ट्रेविस हेड ने लगाई हाफ सेंचुरी
इस मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 44 रन जोड़े. टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. अभिषेक 10 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें कार्तिक त्यागी ने पवेलियन भेजा.
इसके बाद ईशान किशन क्रीज पर आए, जिनके साथ ट्रेविस हेड ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हेड ने 28 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ईशान में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रनों की पारी खेली. उनको सुनील नारायण ने आउट किया.
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली से निकले कितना आगे
ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने खेली शानदार पारी, सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 166 का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









