Sports – 8th Pay Commission: देश के करोडों कर्मचारियों लिए खुशखबरी, अब 51000 रुपये मिलेगी बेसिक सैलरी! फाइल हुई तैयार #INA

8th Pay Commission: अगर आप भी सरकारी कर्मचारी या पेंशनर्स हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि सरकार ने लगभग साफ कर दिया है कि 8पे कमीशन कब लागू होना है. यही नहीं आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो जाएगा.  इसकी पूरी जानकारी भी दे दी गई है..आपको बता दें कि 8वां वेतन आयोग फरवरी, 2025 से लागू करने की बात चल रही है. जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी 51400 रुपए हो जाएगी.  हालांकि अभी तक सरकार ने वेतन आयोग को लागू करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन बताया जा रहा है कि फरवरी 2025 में पेश होने वाले बजट में इसकी घोषणा हो जाएगी. विभीगीय सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि इसकी पूरी रूपरेखा  तैयार कर ली गई है.

यह भी पढ़ें : हो गया खेल! 18 माह के DA -एरियर को लेकर आ गई बड़ी खबर, इस दिन खातों में होगा क्रेडिट, जश्न का माहौल

फिटमेंट फैक्‍टर बढ़ाने पर सहमती

मीडिया रिपोर्ट कहा गया है कि संयुक्‍त सलाहकार समिति की राष्‍ट्रीय परिषद ने सरकार से 8वें वेतन आयोग के साथ फिटमेंट फैक्‍टर बढ़ाने की भी मांग की है. आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्‍टर की दर  2.57 हैं. जिसे इस बार बढ़ाकर 2.86 करने की मांग की जा रही है. फिटमेंट फैक्‍टर के आधार पर ही वेतन आयोग लागू किया जाता है और सैलरी व पेंशन में इजाफा होता है.  बताया जा रहा है कि यदि सरकार 2.86 पर सहमती देती है तो बेसिक सैलरी 8 हजार से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी. इसका मतलब हुआ कि सैलरी में करीब 3 गुने का इजाफा हो सकता है.

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

8वां वेतन आयोग लागू होते ही सिर्फ कर्मचारियों को ही फायदा नहीं होगा. बल्कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन लेने वालों को बंपर फायदा होने वाला है. अभी न्‍यूनतम पेंशन 9 हजार रुपये है, जो 2.86 के फिटमेंट फैक्‍टर के हिसाब से बढ़कर 25,740 रुपये पहुंच जाएगी. ध्‍यान रहे यह कैलकुलेशन सिर्फ न्‍यूनतम बेसिक सैलरी और पेंशन के लिए है. हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा किया था. जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए दिया जा रहा है. 

 


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.https://www.newsnationtv.com/utilities/8th-pay-commission-good-news-for-crores-of-employees-of-the-country-now-basic-salary-will-be-rs-51000-file-is-ready-7664870

Back to top button