Sport : IPL 2026: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम #INA

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने बीते सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन को पीछे छोड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तिलक वर्मा ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए इस बारे में जानते हैं.

तिलक वर्मा ने लगाया तूफानी शतक

आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में MI की ओर से बल्लेबाजी करते हुए GT के खिलाफ तिलक वर्मा ने शतक लगाया. ये आईपीएल 2026 का दूसरा शतक था. तिलक ने पहले 33 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए और फिर इसके बाद 45 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों के साथ 224.44 का तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ शतक पूरा कर लिया. उन्होंने इस मुकाबले में 101 रनों की पारी खेली. 

रोहित शर्मा को तिलक वर्मा ने छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. अब तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. तिलक ने  23 साल और 163 दिन की उम्र में शतक जड़ा है.

कैमरून ग्रीन को पछाड़कर तिलक वर्मा ने रचा इतिहास

तिलक वर्मा से पहले ये रिकॉर्ड कैमरून ग्रीन के नाम था और कैमरून ग्रीन से पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित शर्मा ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 12 चौके और 5 छक्कों समेत 60 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी. तब उनकी उम्र 25 साल और 12 दिन थी. आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने सनराईजर्स हैदराबाद के सामने बनाया था. उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. तब ग्रीन 23 साल और 253 दिन के थे. 

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर तिलक के शतक की बदौलत 199 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 100 रनों पर ढेर हो गई और 99 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस मैच में मुंबई के लिए नमन धीर ने 45 रन बनाए. वहीं अश्विन कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी, भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

IPL 2026: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close