Sport : 'ऐसा किया होता तो…', दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार #INA

Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन अब टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम का सामना धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से हुआ, जिसके हाथों उन्हें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रोमांचक मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने हार का जिम्मेदार किसे बताया…
210 का स्कोर भी श्रेयस अय्यर को लगा कम
PBKS VS DC मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बोर्ड पर लगाए थे. मगर, ये लक्ष्य कम पड़ गया और दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंद शेष रहते हुए ही इसे हासिल कर लिया और 3 विकेट से मैच जीत लिया.
श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में 210 रन के स्कोर पर कहा, बिलकुल, “मुझे लगता है कि इस विकेट पर गेंद की स्विंग और उछाल को देखते हुए 30 रन और बन सकते थे.”
गेंदबाजों को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
पंजाब किंग्स ने बल्ले से तो 210 रन बना लिए थे, लेकिन गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके, नतीजन पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या आपके मन में यह विचार आया था कि बीच में चहल से एक ओवर करवा लें?
इसके जवाब में श्रेयस अय्यर ने कहा, “मेरे मन में यह विचार जरूर आया था, लेकिन जिस तरह से गेंद स्विंग हो रही थी और सीमर्स को मदद मिल रही थी, मुझे लगता है कि अगर हमने अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रखा होता, तो हम विकेट ले सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से फिर से ऐसा नहीं हो पाया.”
A tough result! pic.twitter.com/9cj77NJU8l
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 11, 2026
श्रेयस अय्यर ने मानी गलती
दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पंजाब किंग्स को 3 विकेट से करारी हार मिली. मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने गलती मानी और कहा कि योजना में कहीं न कहीं कमी रह गई. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या आपने अंत में यॉर्कर के बारे में सोचा था या आप अभी भी पिच पर ही गेंदबाजी कर रहे थे?
इसपर उन्होंने कहा, “पिच पर ही गेंदबाजी कर रहे थे. मैं हमेशा कहता हूं कि हार्ड लेंथ, या उससे थोड़ी कम हार्ड लेंथ की गेंद सबसे अच्छी होती है, खासकर जब कोई नया बल्लेबाज आ रहा हो. उस पर शॉट लगाना आसान नहीं होता क्योंकि अगर आप बार-बार वही गेंदें फेंकते हैं, तो कम से कम एक गेंद पर, मिस-हिट होने की संभावना रहती है और आपको विकेट मिल सकता है. हमारी योजना में कमी रही है.”
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण
'ऐसा किया होता तो…', दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









