Sport : IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण #INA

Punjab Kings Playoff Scenario: पंजाब किंग्स ने जिस अंदाज में आईपीएल 2026 की शुरुआत की थी, उसे देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा सकता था कि ऐसा वक्त भी आ जाएगा कि पंजाब पर ही प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. सोमवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो PBKS की लगातार सीजन की चौथी हार है. इस हार के बाद अब श्रेयस अय्यर की टीम के लिए दूसरे राउंड तक पहुंचना इतना आसान नहीं होने वाला है. आइए आपको प्लेऑफ के समीकरण के बारे में बताते हैं…
पंजाब किंग्स को लगातार मिली चौथी हार
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. उस मैच में दिल्ली ने पंजाब को हराकर 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली. ये इस सीजन पंजाब की लगातार चौथी हार रही, जिसके बाद अब टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है.
आपको बता दें, पंजाब की टीम 7 मैचों तक अजेय रही थी, लेकिन फिर जब उसे एक मैच में हार मिली, उसके बाद से तो फिर उसने जीत का मुंह ही नहीं देखा है. राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और अब दिल्ली कैपिटल्स से PBKS को हार मिली है.
A tough result! pic.twitter.com/9cj77NJU8l
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 11, 2026
अंक तालिका में चौथे नंबर पर है पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजयरथ एक बार जो रुका, उसके बाद से लगातार चार मैच हार चुकी है. इस सीजन अब तक खेले गए 11 मुकाबले में पंजाब ने 6 मैच जीते हैं, 4 में हार का सामना किया है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. इस तरह पंजाब की टीम फिलहाल अंक तालिका में 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है. पंजाब का नेट रन रेट +0.428 है.
अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी पंजाब किंग्स?
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शुरुआत में तो अच्छा रहा, लेकिन पिछले चार मैचों में मिली हार के बाद अब तो टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो चुका है. पंजाब को इस सीजन अभी 3 मैच खेलने हैं और यदि वह इसमें से 2 मैच जीतती है, तभी उसका प्लेऑफ में पहुंचना का मौका बनेगा. चूंकि, फिलहाल अंक तालिका में टॉप-3 टीमों के पास ही 14 अंक हैं. ऐसे में इस सीजन टीमें कम से कम 16 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बना पाएंगी. इसलिए पंजाब यदि अब बचे हुए 3 में से 2 मैच जीत लेती है, तो उसके पास 17 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: पंजाब किंग्स को मिली लगातार चौथी हार, अब दिल्ली कैपिटल्स ने रौंदा, अक्षर पटेल और डेविड मिलर का धमाल
IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









