Sport : केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, लिस्ट में संजू सैमसन की हुई एंट्री #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप केएल राहुल से सिर पर सज गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केएल राहुल ने 13 बॉल में 2 चौकों के साथ 12 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीन लिया.

केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस समय केएल राहुल ऑरेंज कैप होल्डर हैं. उन्होंने अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 445 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 152* रहा है. केएल राहुल के बल्ले से 44 चौके और 24 छक्के भी निकले हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने 49.44 की औसत और 180.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

राहुल ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं. केएल राहुल से पहले ऑरेंज कैप अभिषेक के पास था. राहुल ने अब अभिषेक से ऑरेंज कैप छीनकर अपने सिर सजा ली है. अभिषेक शर्मा ने 10 मैचों की 10 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 440 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 41 चौके और 32 छक्के भी जड़े हैं.

संजू सैमसन की टॉप-5 में हुई एंट्री

ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप-5 लिस्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है. पाचवें नंबर पर एक नए बल्लेबाजी की एंट्री हुई है. ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन है. उन्होंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर कब्जा किया है. संजू ने 10 मैचों की 10 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 402 रन बनाए हैं. 

टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हेनरिक क्लासेन है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्लेबाज ने 10 मैचों में 425 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. संजू उनसे सिर्फ 2 रन पीछे हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने टॉप-10 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच रन उच्च स्कोर गेंदें (BF) शतक अर्धशतक चौके छक्के
केएल राहुल 10 445 152* 246 1 3 44 24
अभिषेक शर्मा 10 440 135* 213 1 3 41 32
हेनरिक क्लासेन 10 425 65* 271 0 4 33 19
वैभव सूर्यवंशी 10 404 103 170 1 2 35 37
संजू सैमसन 10 402 115* 240 2 1 42 21
 साई सुदर्शन 10 385 100 243 1 3 38 18
रयान रिकेल्टन 8 380 123* 199 1 2 25 33
विराट कोहली 9 379 81 229 0 3 42 15
शुभमन गिल 9 378 86 244 0 3 35 17
प्रभसिमरन सिंह 9 361 80* 207 0 4 39 17

ये भी पढ़ें : CSK की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए IPL 2026 Points Table में किस टीम को हुआ बड़ा नुकसान

ये भी पढ़ें : ‘अब कोई गलती नहीं कर सकते, वरना…’ CSK के खिलाफ हार से टूटे अक्षर पटेल, जानिए दिल्ली के कप्तान ने किसे ठहराया दोषी

केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, लिस्ट में संजू सैमसन की हुई एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button