Sport : 210 रन बनाकर भी दिल्ली कैपिटल्स से हारी पंजाब किंग्स, तो नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड #INA

Punjab Kings Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसने 20 ओवर में 210 रन बना दिए. मगर, पंजाब किंग्स के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 3 विकेट से पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद ही PBKS के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जी हां, पंजाब आईपीएल में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक हारने वाली टीम बन गई है.
पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
A tough result! pic.twitter.com/9cj77NJU8l
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 11, 2026
- 9 – पंजाब किंग्स
- 7 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 6 – चेन्नई सुपर किंग्स
- 5 – कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस
पंजाब किंग्स को मिली लगातार चौथी हार
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजयरथ एक बार जो रुका, उसके बाद से लगातार चार मैच हार चुकी है. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में पंजाब को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन अब तक खेले गए 11 मुकाबले में पंजाब ने 6 मैच जीते हैं, 4 में हार का सामना किया है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. इस तरह पंजाब की टीम फिलहाल अंक तालिका में 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है. पंजाब का नेट रन रेट +0.428 है.
210 रन बनाकर भी दिल्ली कैपिटल्स से हारी पंजाब किंग्स, तो नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









