Sport : छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी #INA

IPL 2026: क्रिकेट के मैदान पर जीतने के लिए आपको कैच पकड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आप कैच पकड़ते हैं तो मैच जीतते हैं. क्रिकेट के इतिहास में कई मौके पर ऐसा देखने को मिला है कि एक रनआउट और कैच ने मैच की पूरी रुख ही पलट के रख दिया था. दुनिया की सबसे पॉपुलर T20 क्रिकेट लीग आईपीएल में हर सीजन की तरह इस बार भी कई बेहतरीन कैच देखने को मिले, लेकिन इस सीजन फील्डिंग और कैचिंग का स्तर बेहद साधारण रहा है. आइए जानते हैं उन्होंने आईपीएल 2026 में कितने कैच पकड़े और छोड़े हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीमें
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर-1 है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को कुल 40 मौके मिले, लेकिन टीम ने 15 कैच ड्रॉप कर दिए हैं. वहीं पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने अबतक 45 मौके बनाए हैं, जिसमें फील्डर्स ने 15 कैच छोड़ दिए हैं. पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह तो अकेले कुल 6 कैच छोड़ चुके हैं.
LSG के खिलाफ शशांक सिंह ने छोड़े थे 3 बड़े कैच
शशांक सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 कैच ड्रॉप कर दिए थे. उन्होंने एडम मार्कराम, मुकुल चौधरी और निकोलस पूरन का कैच छोड़ा था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केएल राहुल का कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों जड़ दिए. इसके बाद बीती रात सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ शशांक ने 9 रन के स्कोर पर हेनरिक क्लासेन का कैच ड्रॉप किए और उन्होंने 69 रनों की पारी खेली और पंजाब किंग्स को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
| रैंक | टीम | छोड़े गए कैच | कुल मौके | सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली स्थिति |
|---|---|---|---|---|
| 1 | दिल्ली कैपिटल्स | 15 | 40 | सबसे खराब फील्डिंग |
| 2 | पंजाब किंग्स | 13 | 45 | कई आसान मौके गंवाए |
| 3 | गुजरात टाइटंस | 13 | 55 | सबसे ज्यादा मौके छोड़े |
| 4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 49 | लगातार गलतियां |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 48 | दबाव में कैच ड्रॉप |
| 6 | मुंबई इंडियंस | 8 | 38 | औसत फील्डिंग |
| 7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 51 | काफी सुरक्षित फील्डिंग |
| 8 | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 41 | मजबूत फील्डिंग यूनिट |
| 9 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 39 | सीमित गलतियां |
| 10 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 43 | सबसे सुरक्षित हाथ |
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाली टीमों की लिस्ट
वहीं आईपीएल 2026 में अबतक सबसे ज्यादा कैच लेने वाली टीमों की बात करें तो इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर-1 है. आरसीबी ने अबतक कुल 44 कैच पकड़े हैं. दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं, जिन्होंने 42 कैच लपके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 38 कैच के साथ तीसरे नंबर पर है.
| रैंक | टीम | कैच | मौके | सबसे ज्यादा कैच लेने वाला खिलाड़ी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 44 | 51 | देवदत्त पड्डिकल – 10 |
| 2 | गुजरात टाइटंस | 42 | 55 | जोस बटलर – 14 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 38 | 48 | हेनरिक क्लासेन – 10 |
| 4 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 38 | 43 | रिंकू सिंह – 9 |
| 5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 37 | 49 | डेवाल्ड ब्रेविस – 11 |
| 6 | राजस्थान रॉयल्स | 35 | 41 | ध्रुव जुरेल – 14 |
| 7 | पंजाब किंग्स | 32 | 45 | जेवियर बार्टलेट – 9 |
| 8 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 32 | 39 | निकोलस पूरन – 8 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 30 | 38 | रयान रिकेल्टन – 7 |
| 10 | दिल्ली कैपिटल्स | 25 | 40 | कुलदीप यादव – 6 |
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही लगाई स्पेशल ‘डबल सेंचुरी’ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









