Sport : पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प, IPL 2026 में इन 2 खतरनाक गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के सिर सजा हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और उनके साथ स्पिनर्स राशिद खान ने भी कमाल की बॉलिंग की. इन दोंनों बॉलर्स के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2026 के पर्पल कैप होल्डर्स की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. अब पर्पल कैप होल्डर्स की टॉप – 5 लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है.

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजा है पर्पल कैप का ताज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए हैं. इसकी बदौलत आईपीएल 2026 पर्पल कैप उनके सिर सजा हुआ है. भुवी ने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 21 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/23 रहा है. आज भुवी के पास अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करने का मौका होगा, क्योंकि उनकी टीम आरसीबी आज कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबला खेलने वाली है.

कगीसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बीते मंगलवार 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के ताज को हिला दिया है. अब कगीसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि उनके सिर पर अभी पर्पल कैप नहीं सजी है. 

रबाडा ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 21 विकेट चटकाए हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/25 रहा है. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में कोई भी 4 विकेट हॉल या फाइव विकेट हॉल हासिल नहीं किया है. उन्होंने अब तक 46 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 9.15 की इकॉनोमी से 421 रन दिए हैं. 

पांचवें स्थान पर राशिद खान ने किया कब्जा

आईपीएल 2026 पर्पल कैप की लिस्ट में पांचवें स्थान पर राशिद खान ने कब्जा कर लिया है. वो पर्पल कैप की टॉप 5 लिस्ट में जगह पाने वाले एकमात्र स्पिनर है. उन्होंने बीते मंगलवार को गुजरात टाइटंस की ओर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 5 बॉल डाली और 3 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया. राशिद के नाम 12 मैचों में 16 विकेट मौजूद हैं. पर्पल कैप की लिस्ट में अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे और प्रिंस यादव 16 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं.

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट

खिलाड़ी टीम मैच ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
भुवनेश्वर कुमार RCB 11 43.0 321 21 4/23
कगिसो रबाडा GT 12 46.0 421 21 3/25
अंशुल कंबोज CSK 11 39.4 365 19 3/22
प्रिंस यादव LSG 11 41.0 335 16 3/32
राशिद खान GT 12 41.5 342 16 4/33
ईशान मलिंगा SRH 12 42.2 408 16 4/32
जोफ्रा आर्चर RR 11 40.0 365 15 3/20
जेमी ओवरटन CSK 10 28.0 249 14 4/18
प्रसिद्ध कृष्णा GT 8 29.0 292 14 4/28
जेसन होल्डर GT 6 22.2 142 13 4/24
मोहम्मद सिराज GT 12 44.0 362 13 2/23

ये भी पढ़ें : IPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों की वजह से SRH को मिली हार, जानिए मैच में कहां पलटी GT ने बाजी

पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प, IPL 2026 में इन 2 खतरनाक गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button