Sport : RCB vs KKR मैच में विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास, मात्र इतने रन बनाते ही ये महारिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम #INA

RCB vs KKR : आईपीएल 2026 का 57वां मैच आज यानी 13 मई (बुधवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में RCB के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. उनसे इस मैच में एक बार फिर से उनके फैंस को शानदार पारी खेलने की उम्मीद होगी.
इस मुकाबले में किंग कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. विराट कोहली इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो रिकॉर्ड कौन सा है और विराट उसे कितने रन बनाते ही हासिल कर लेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
One sleep away, . watch 𝐕𝐊18 play. ❤️ pic.twitter.com/QxJTvrhk88
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 12, 2026
विराट कोहली आज ये खास रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
भारत के 37 साल के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के पास आज आईपीएल के 57वें मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए विराट कोहली को सिर्फ 78 रन बनाने होंगे. आजअगर विराट कोहली 78 रन बना देते हैं तो वो, टी20 क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने से वो सिर्फ 78 रन दूर है.
One more chapter from that unforgettable 2024 run: when every game felt like a final and the boys kept turning up. ❤️🔥#OnThisDay in 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣, we arrived in Dharamsala with the goal of 2️⃣ points, and walked away with a massive 60-run win against PBKS. 😮💨🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/LQw1gSIZcI
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 9, 2026
विराट कोहली ने कहां बनाए कितने टी20 रन
विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए 4188 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में 9040 रन दर्ज है. इसके साथ ही विराट ने चैंपियंस लीग टी20 में में 424 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के अन्य टी20 रन घरेलू क्रिकेट में बनाए हैं.
aura.
🗣️ [awr-uh], also pronounced as Virat. 👑 pic.twitter.com/umVmuRoLvm— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 30, 2026
विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में विराट कोहली ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में 11 मैचों की 11 पारियों में 3 अर्धशतकों की बदौलत 379 रन बनाए हैं. विराट कोहली हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 81 रन रहा है, जबकि उनके बल्ले से 42 चौके और 15 छक्के भी निकले हैं. अब आज के मैच में विराट अपने आंकड़े और बेहतर करना चाहेंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
RCB vs KKR मैच में विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास, मात्र इतने रन बनाते ही ये महारिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









