Sport : पाकिस्तान क्रिकेट में घपलेबाजी! पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप, PAK vs BAN सीरीज से पहले उठा नया विवाद #INA

PAK vs BAN : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां पर पाकिस्तान को बांग्लादेश के साथ 8 मई से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से के विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने पाकिस्तानी मीडिया के साथ मिलकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं. इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं पर भी पछपात और घपलेबाजी के आरोप लगाए गए हैं. आखिर ये पूरा मामला क्या है, आइए इस बारे में जानते हैं.
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी नसीम शाह को जगह दी गई है. उन्हें हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में चोट लगी थी, जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उससे पहले उन्होंने पाकिस्तान की महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर विवाद कमेंट किया था.
तनवीर अहमद ने उठाए गंभीर सवाल
अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद का सवाल है कि, जो खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में चोटिल हो गया था, उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में बगैर फिटनेस टेस्ट के कैसे जगह दे दी. क्या नसीम शाह का कोई फिटनेस टेस्ट लिया गया. उनका फिटनेस टेस्ट सिर्फ पीएसएल के लिए था पाकिस्तान टीम के लिए नहीं.
इसके साथ ही जिस शो में तनवीर अहमद ने नसीम शाह के पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने पर सवाल उठाए. वहीं शो के एंकर ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं कि नसीम शाह के अनफिट होने और चोटिल होने के बाद उन्हें बिना फिटनेस टेस्ट के लिए टीम में कैसे जगह मिली.
🚨 انتہائی دلچسپ!!
کیا کسی نے کوشش کی ہے کہ چیک کریں کہ نسیم شاہ کی فٹنس ٹیسٹ کرکٹ والی ہے یا نہیں؟تنویر احمد
بلکل ٹھیک سوال ہے کہ ایک باؤلر ٹی ٹوئنٹی میں انجرڈ ہوا اور چیک کیے بغیر ٹیسٹ کرکٹ میں کیسے کھیل سکتا ہے۔
#PakistanCricket #BANvPAK #PSL11 pic.twitter.com/MRrBBr7JXq
— Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) May 5, 2026
चयनकर्ताओं पर लगे गंभीर आरोप
उन्होंने पाकिस्तान के चयनकर्ता अबिक जावेद, मिस्बाह उल हक और अशफ सफीद का नाम लिया, जो नसीम शाह को टीम में अनफिट होने के बाद लेने के लिए जिम्मेदार हैं. वहीं तनवीर अहमद ने कहा कि, जो खिलाड़ी 4 ओवर की क्रिकेट खेलने के लिए फिट नहीं था. वो कैसे अब टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. उसने कोई फिटनेस टेस्ट दिया है क्या?
Pakistangearing up in training sessions ahead of the big clash 🔥 pic.twitter.com/xRvDmr3yro
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 5, 2026
कब और कहां खेले जाएंगे मैच
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में 8-12 मई तक ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 16-20 मई तक सिलहट के सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान शान मसूद संभालेंगे, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को रेड बॉल फॉर्मेट में काफी लंबे समय से लीड कर रहे हैं.
Eyes on the Test battle 👀🏏Bangladesh training with intensity before taking on Pakistan 🔥🇧🇩 pic.twitter.com/IpPMJe9wk2
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 5, 2026
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वहीं बांग्लादेश की कप्तानी नाजमुल हसन शांतो करते हुए नजर आएंगे. टीम में उनके अलावा मोमिनुल हक, महेदी हसन मिराज, मुस्तफिकुर रहमान, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. पाकिस्तान टीम के बात करें तो उसके स्क्वाड में बाबर आजम, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, हसन अली और शाही अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, लिस्ट में संजू सैमसन की हुई एंट्री
पाकिस्तान क्रिकेट में घपलेबाजी! पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप, PAK vs BAN सीरीज से पहले उठा नया विवाद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









