Sport : ईशान किशन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, IPL ही नहीं…T20 क्रिकेट में किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका #INA

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए साल 2026 अब तक बेहद ही शानदार रहा है. लगभग 3 साल बाद इसी साल 2026 की शुरुआत में ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला था. इस खिलाड़ी ने मिले मौके को अच्छे से भुनाया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड में भी जगह बनाई. इसके बाद ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दमदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की. अब आईपीएल 2026 में धमाल मचाकर ईशान किशन ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया है.
ईशान किशन इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
ईशान किशन साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए इस साल अब तक कुल 1134 रन बना चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी करने के बाद ईशान ने इस सीजन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तहलका मचाया. हालांकि SRH की टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
ISHAN KISHAN – Leading run getter in T20s in 2026 😍🔥
He is writing one of the greatest comeback stories. pic.twitter.com/SXoyjV4hZj
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
दूसरे नंबर पर हैं फिन एलन
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी खतरनाक बल्लेबाजी की थी. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए बल्ले से कमाल किया. फिन इस साल अब तक टी20 क्रिकेट में 1038 बना चुके हैं.
मिलेच मार्श ने भी इस सीजन बल्लेबाजों का किया है खूब परेशान
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिलेच मार्श ने भी इस साल गेंदबाजों का काफी परेशान किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीम के अलावा टी20 क्रिकेट में भी धमाल मचाया. मार्श इस साल अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 1035 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2026 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे.
रयान रिकल्टन चौथे नंबर पर काबिज
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रयान रिकल्टन साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने घरेलू टी20 और इंटरनेशनल मैचों के अलावा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी की.
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टॉप-5 में मौजूद
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी इस लिस्ट में शामिल हैं और पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. साहिबजादा फरहान ने साल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 991 रन बनाए हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा कमाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया था. वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कमाल किया.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं…, इन 4 खिलाड़ियों ने भी IPL 2026 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
ईशान किशन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, IPL ही नहीं…T20 क्रिकेट में किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









