Sport : बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 की पर्पल कैप लिस्ट पूरी तरह बदल गई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने सिर्फ 1 विकेट चटकाने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. इसके साथ ही मलिंगा ने इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर जो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने भी पीछे छोड़ दिया है.

ईशान मलिंगा ने पर्पल कैप पर किया कब्जा

इस मैच से पहले पर्पल कैप भवुनेश्वर कुमार के नाम थी. उन्होंने 8 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए थे. उनके बाद 14-14 विकेट के साथ जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज बने हुए थे. ईशान मलिंगा भी 14 विकेट के साथ इन गेंदबाजों के पीछे थे. लेकिन उन्होंने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक विकेट लेते ही आईपीएल 2026 में अपने 15 विकेट पूरे कर लिए.

इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्व कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पीछे छोड़ दिया और पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया. आईपीएल 2026 की पर्पल कैप लिस्ट में पांचवें स्थान पर 13 विकेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बने हुए हैं. उनके पास भी अगले मैच में सबको पीछे छोड़कर पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा.

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट

खिलाड़ी मैच  गेंदें ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
ईशान मलिंगा (SRH) 9* 186 31.0 284 15 4/32
भुवनेश्वर कुमार (RCB) 8 186 31.0 236 14 3/5
जोफ्रा आर्चर (RR) 9 198 33.0 273 14 3/20
अंशुल कम्बोज (CSK) 8 166 27.4 237 14 3/22
प्रिंस यादव (LSG) 8 180 30.0 242 13 3/32

ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, विराट कोहली और केएल राहुल से इतने रन आगे निकले

बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button