Sport : 'सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा…' IPL 2026 से मुंबई इंडियंस की एग्जिट पर आकाश चोपड़ा का बयान हुआ वायरल #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सफर लगभग आधा खत्म हो गया है. इस बार मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस को पूरी तरह से निराश किया है. अब तक टीम ने आईपीएल 2026 में कुल 9 मुकाबले खेले लिए हैं. इस दौरान उसे सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं टीम को 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है. अब मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से लगभग बाहर हो गए हैं. अभी इसका सिर्फ आधिकारिक ऐलान होने बाकी है.
मुंबई इंडियंस को बीते शनिवार को आईपीएल 2026 के 44वें ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से धूल चटाई थी. इस करारी हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा बने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इस बारे में जातने हैं.
आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस पर दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘आपकी बैटिंग नंबर 7 पर खत्म होती है और फिर सब खत्म हो गया. पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं किया गया था. इस मैच में मेन बॉलर्स के पास ओवर बचे थे लेकिन जब तक उन्हें लाया गया मैच पहले ही खत्म हो चुका था’.
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘बड़े प्लेयर्स अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं. कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है. वे अभी भी क्वालिफाई कर सकते हैं लेकिन जिस तरह से वे खेल रहे हैं. उसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि वे क्वालिफाई करने के करीब भी आ पाएंगे क्योंकि यह अच्छा नहीं लग रहा है’.
🚨 AAKASH CHOPRA CRITISISED MI AFTER LOSS AGAINST CSK 🚨
Aakash Chopra said 🗣️,
“Your batting are end at number 7, and then it was over. In the last match, the Impact Player wasn’t used. In this match, the main bowlers had overs left, but by the time they were brought in, the… pic.twitter.com/Bbb3RCjmWm
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 3, 2026
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी आईपीएल 2026 में निराशाजनक रही है. उनके कई फैसलों से एमआई के फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं. उन्होंने लगातार अपनी टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं. वहीं रोहित शर्मा भी आज कल टीम से बाहर चल रहे हैं. रोहित पूरी तरह से फिट नहीं है, ऐसे में उन्होंने प्लेइंग-11 से बाहर रखा जा रहा है. इस बारे में जानकारी भी हार्दिक पांड्याने खुद दी थी.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.
ये भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत पसंद है ये चीज, भारतीय क्रिकेटर ने किया खुलासा, कहा- ‘वह मेरे घर आता है और…’
'सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा…' IPL 2026 से मुंबई इंडियंस की एग्जिट पर आकाश चोपड़ा का बयान हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









