Sport : भुवनेश्वर कुमार ने 25 वर्षीय गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर जहां बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं, तो वहीं गेंदबाज भी जमकर विकेट चटका रहे हैं. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटक लिए और इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में आगे निकल गए हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस में कौन कहां पहुंचा है…

कगिसो रबाडा पांचवें नंबर पर मौजूद

RCB के साथ खेले गए मुकाबले में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 1 विकेट झटका. IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कगिसो रबाडा नंबर-5 पर जा पहुंचे हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 24.14 के औसत से 338 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चौथे नंबर पर पहुंचे अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार पेसर अंशुल कंबोज. 25 साल के अंशुल ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.92 के औसत से 14 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

नंबर-3 पर पहुंचे जोफ्रा आर्चर

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. जोफ्रा ने 9 मुकाबलों में 19.50 के औसत से 14 विकेट लिए हैं. इस दौरान आर्चर ने 8.27 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

खिसक कर नंबर-2 पर पहुंचे एहसान मलिंगा

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ पहुंचे हैं. मलिंगा ने इस सीजन अब तक 18.93 के औसत से 15 विकेट लिए हैं. एहसान ने इस सीजन 9.16 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज ने GT VS RCB मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 विकेट लिए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बल्लेबाजों की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके सिर पर पर्पल कैप सज गई है. भुवी ने 25 साल के एहसान मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए पर्पल कैप अपने नाम की. भुवी ने 15.53 के औसत से 17 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.54 की रही है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 Bhuvneshwar Kumar Royal Challengers Bengaluru 9 17 15.53 7.54
2 Ehsan Malinga Sunrisers Hyderabad 9 15 18.93 9.16
 3 Jofra Archer Rajasthan Royals 9 14 19.50 8.27
4 Anshul Kamboj Chennai Super Kings 8 14 16.92 9.65
5 Kagiso Rabada Gujarat Titans 9 14 24.14 9.65

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आए आगे, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

भुवनेश्वर कुमार ने 25 वर्षीय गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button